जालंधर में दिखा लुधियाना में पुलिस कर्मी पर फायरिंग करने वाले आरोपी का हमशक्ल

Edited By Vandana,Updated: 09 Oct, 2018 09:49 PM

accused who firing at police personnel in ludhiana show jalandhar

लुधियाना में नाके पर तैनात पुलिस कर्मी पर फायरिंग करने वाले आरोपी की तरह दिखने वाले कार सवार युवक को स्पैशल नाके ...

जालंधर(वरुण): लुधियाना में नाके पर तैनात पुलिस कर्मी पर फायरिंग करने वाले आरोपी की तरह दिखने वाले कार सवार युवक को स्पैशल नाके पर रोक लिया गया। नाके पर मौजूद एडीसीपी सुडरविजी व थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने युवक को देख कर लुधियाना गोली कांड के आरोपी की फोटो देखी तो दोनों की शकल हूबहू दिखने पर युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की लेकिन कुछ ही समय बाद सारी जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया।

मंगलवार शाम 6 बजे एडीसीपी-2 सुडरविजी व थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने स्पैशल नाकाबंदी की थी। वाहन चालकों के दस्तावेज से लेकर उनके पहचान पत्र चैक किए जा रहे थे और गाडिय़ों से लेकर दो पहिया वाहनों की भी चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रोका गया। कुछ दस्तावेज न होने पर युवक को पास ही खड़े एडीसीपी सुडरविजी व इंस्पैक्ट ओंकार सिंह बराड़ के पास लाया गया। 

युवक को देख कर एडीसीपी ने अपना मोबाइल निकाला और गैलरी में जाकर एक युवक की फोटो निकाल कर कार चालक युवक से मिलाना शुरू कर दिया। पास ही खड़े इंस्पैक्टर बराड़ व चौंकी बस स्टैंड के इंचार्ज सेवा से अकेले में बात की जिसके बाद युवक को चौंकी बस स्टैंड ले जाया गया और जांच पड़ताल व पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। मोबाइल में जिस युवक की फोटो देखी जा रही थी वह लुधियाना में नाके पर तैनात पुलिस कर्मी को गोली मारने वाला आरोपी था। इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने शक के कारण युवक से पूछताछ की गई लेकिन उसे छोड़ दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!