Punjab: दर्दनाक हादसे में कृषि अधिकारी की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2024 02:26 PM

accident

पुलिस चौकी बरधाला के एएसआई परमिंदर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू की।

खन्ना: खन्ना के समराला रोड पर ललौड़ी कलां गांव के पास फॉर्च्यूनर और टाटा पंच कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टाटा पंच गाड़ी चला रहे कृषि विभाग समराला के अधिकारी कुलदीप सिंह सेखों (53) की मौत हो गई।

हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फॉर्च्यूनर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। जानकारी के अनुसार समराला में तैनात कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह सेखों अपने गांव से ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

हादसे में कुलदीप सिंह गंभीर तौर पर घायल हो गए। उन्हें खन्ना के निजी अस्पातल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस चौकी बरधाला के एएसआई परमिंदर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!