AAP नेता की ह+त्या मामले में नया मोड़, इस Gang ने ली जिम्मेदारी

Edited By Vatika,Updated: 08 Oct, 2024 09:15 AM

aap leader murder case

तरनतारन जिले के अंतर्गत पट्टी शहर के गांव ठक्करपुरा की चर्च के पास

पंजाब डेस्कः तरनतारन जिले के अंतर्गत पट्टी शहर के गांव ठक्करपुरा की चर्च के पास मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने एक कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें आप नेता राजविंदर सिंह उर्फ ​​राज तलवंडी की मौके पर ही मौत जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं इस हत्या की जिम्मेदारी गोपी घनशामपुरिया गैंग द्वारा ली जा रही है। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है- ' पट्टी में हुई इस हत्या की जिम्मेदारी दोनी बल और प्रभ दसूवाला ले रहे हैं। जब हमारे भाई फौजी की हत्या हुई थी, तब इस व्यक्ति ने आरोपी प्रीत और उसके साथियों को पनाह दी थी। इस व्यक्ति ने उनके हथियार संभाले थे और उनकी सुरक्षा भी करवाई थी। इसलिए हमने अपने भाई फौजी का यह बदला लिया है।"

बता दें कि मृतक युवक कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का करीबी बताया जा रहा है। इस संबंधी पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि गांव तलवंडी की एस.सी. महिला सरपंच मोहर सिंह को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया, जो आम आदमी पार्टी के राजविंदर सिंह गुट से थीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!