'आप' ने पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी पर साधा तीखा निशाना

Edited By Urmila,Updated: 15 Apr, 2023 03:41 PM

aap former c m sharp target on charanjit singh channi

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा निशाना साधा है।

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा निशाना साधा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल विजिलेंस के सामने पेश हुए थे जिन्होंने पंजाब सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्हीं सवालों का जवाब देते कंग ने कहा कि चन्नी कल बेचारा बनने की कोशिश कर रहे थे। चन्नी खुद को गरीब कहते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे झूठे तथ्य पेश करके चन्नी लोगों की हमदर्दी लेने की कोशिश कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए गरीबों को क्यों याद नहीं किया। चन्नी ने फाइव स्टार में बेटे की शादी। अमेरिका में एक गरीब कैसे इलाज करवा सकता है। चन्नी के विदेश जाने का खर्चा किसने उठाया। 8-8 महीने विदेश में किसने स्पॉन्सर किया। साथ उन्होंने एक बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में 10 करोड़ की जायदाद का हवाला दिया था। बता दें कि पंजाब विजिलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने कल पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से आय की तुलना में अधिक संपत्ति होने के मामले में 7 घंटे तक पूछताछ की तथा उनसे विभिन्न ज्ञात व अज्ञात परिसंपत्तियों के बारे में विजिलेंस द्वारा जानकारी लेने का प्रयास किया था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

  

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!