पंजाब के 3 जिलों के 9 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

Edited By Kalash,Updated: 10 Apr, 2022 10:41 AM

9 police officers from 3 districts of punjab fell on

पंजाब के लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस अधिकारियों को विभिन्न आरोपों में सस्पेंड किया गया है। इनमें 1 एस.एच.ओ. और 6 ए.एस.आई. पर पुलिस विभाग की गाज

लुधियाना (तरुण): पंजाब के लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस अधिकारियों को विभिन्न आरोपों में सस्पेंड किया गया है। इनमें 1 एस.एच.ओ. और 6 ए.एस.आई. पर पुलिस विभाग की गाज गिरी है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी में कोताही बरतने, पब्लिक के साथ दुर्व्यवहार करने, झूठे बयान दर्ज करने, कोर्ट में देरी से चालान पेश करने, भगौड़े को गिरफ्तारी करने में देरी करने, आपराधिक दर्ज केस में ढीली कार्रवाई इत्यादि आरोप में जिले के एस.एस.पी. लुधियाना रूरल, खन्ना व एस.बी.एस. नगर के आदेशों पर इन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

सस्पेंड किए पुलिस अधिकारी

(लुधियाना रुरल)
1. इस्पेक्टर प्रेम सिंह थाना परभारी खन्ना
2. ए.एस.आई गुरमीत सिंह थाना जोधा
3. ए.एस.आई गुरमीत सिंह पुलिस लाइन लुधियाना
( खन्ना)
1. ए.एस.आई मेजर सिंह खन्ना सिटी-2
2. ए.एस.आई बलजीत सिंह खन्नी सिटी
3. ए.एस.आई सोहन सिंह खन्ना सिटी-2
( एस बी एस नगर)
1. ए.एस.आई सुखपाल सिंह थाना सदर, बंगा
2. ए.एस.आई जसविन्दर सिंह थाना राहों
3. ए.एस.आई पुष्पिन्द्र सिंह थाना बालाचौर

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!