Punjab : 3 अनधिकृत कॉलोनियों पर Action, अधिकारियों की मौजूदगी में चला पीला पंजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jul, 2026 11:04 PM

punjab action taken against 3 unauthorized colonies

अमृतसर विकास अथारिटी (ए.डी.ए.) के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन, आई.ए.एस. तथा एडीशनल मुख्य प्रशासक इनायत, पी.सी.एस. के आदेशों का पालन करते हुए ए.डी.ए. के जिला टाऊन प्लानर (रैगुलेटरी) विंग द्वारा थाना कंबो की पुलिस की मौजूदगी में 3 नई विकसित हो रही...

अमृतसर (नीरज) : अमृतसर विकास अथारिटी (ए.डी.ए.) के मुख्य प्रशासक नितेश कुमार जैन, आई.ए.एस. तथा एडीशनल मुख्य प्रशासक इनायत, पी.सी.एस. के आदेशों का पालन करते हुए ए.डी.ए. के जिला टाऊन प्लानर (रैगुलेटरी) विंग द्वारा थाना कंबो की पुलिस की मौजूदगी में 3 नई विकसित हो रही अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ डैमोलिशन की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई गांव कंबो (रामतीर्थ रोड), गांव खैराबाद (मीरांकोट चौक से रामतीर्थ रोड, वैलकम सिटी के साथ) और गांव दालम (अजनाला रोड) में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों में की गई जहां अवैध निर्माण व विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।

जिला टाऊन प्लानर ने बताया कि भविष्य के योजनाबद्ध विकास को सुनिश्चित करने के लिए पापरा एक्ट-1995 के तहत इन कॉलोनियों के विकास कार्यों को नोटिस जारी कर काम बंद करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद विकास कार्य जारी रखने के कारण 3 जुलाई को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए जिनका पालन करते हुए यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि गांव कंबो में स्थित अनधिकृत कॉलोनी के खिलाफ पहले भी 10 अक्तूबर 2025 को डैमोलिशन की कार्रवाई की जा चुकी है और पुलिस विभाग को कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इसी तरह गांव दालम स्थित कॉलोनी के खिलाफ 12 जून 2026 को भी डैमोलिशन किया गया था लेकिन कॉलोनी डिवैल्पर्स द्वारा दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया जिसके कारण नए किए गए निर्माण कार्यों को फिर से ध्वस्त कर दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!