भारत-पाक सरहद के नजदीक 9 किलो हैरोइन बरामद

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2020 09:18 AM

9 kg heroin recovered near indo pak border

सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक 9 किलो हैरोइन की खेप बरामद करते हुए एक तस्कर कृष्ण सिंह पुत्र शिंदर सिंह वासी लालू वाला थाना मक्खू को गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कुमार, मल्होत्रा, परमजीत): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर के नजदीक 9 किलो हैरोइन की खेप बरामद करते हुए एक तस्कर कृष्ण सिंह पुत्र शिंदर सिंह वासी लालू वाला थाना मक्खू को गिरफ्तार किया है।

एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिंद्र सिंह ने बताया कि इंस्पैक्टर बलवंत सिंह व राजेंद्र पाल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर ने पाकिस्तान के तस्करों से हैरोइन की खेप मंगवाई है। एस.पी. इन्वैस्टीगेशन फिरोजपुर मुख्तियार राय के नेतृत्व में तुरंत रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर भारत-पाक सीमा फिरोजपुर की बी.ओ.पी. लक्खा सिंह वाला एरिया में गेट नंबर-205 एम. व बुर्जी नंबर 205/07 के एरिया में से मंगवाई गई 9 किलो हैरोइन बरामद की। तस्कर कृष्ण सिंह से हुई पूछताछ में इस तस्करी में और भी कई नाम आ रहे हैं जिनकी जांच की जा रही है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 45 करोड़ रुपए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!