दिनदहाड़े पाकिस्तान से आया ड्रोन, ड्रोन से गिराए गए दो अत्याधुनिक पिस्टल बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Jul, 2026 07:28 PM

drone from pakistan arrives in broad daylight

डीआरआई (डॉयरैक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटैलीजैंस) की टीम की तरफ से सीमावर्ती गांव मोदे के शमशानघाट में लगाए गए एक ट्रैप के दौरान ड्रोन से फैंके गए दो अत्याधुनिक पिस्टल जब्त किए गए हैं।

अमृतसर (नीरज): डीआरआई (डॉयरैक्टोरेट ऑफ रैवेन्यू इंटैलीजैंस) की टीम की तरफ से सीमावर्ती गांव मोदे के शमशानघाट में लगाए गए एक ट्रैप के दौरान ड्रोन से फैंके गए दो अत्याधुनिक पिस्टल जब्त किए गए हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि दिन के समय ही पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आने वाला है जिसमें हैरोइन या हथियारों की खेप हो सकती है। सूचना के आधार पर दोपहर लगभग 12 बजे के करीब टीम की तरफ से ट्रैप लगाया गया और पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भी आ गया जो एक पैकेट फैकने के बाद वापिस लौट गया। मौके पर बीएसएफ व पुलिस को भी बुलाया गया और जब्त किए गए पिस्टल पुलिस को सौप दिए गए हैं। सुरक्षा एजैंसियों की तरफ से मामले की जांच शुरु कर दी गई है। भारत-पाकिस्तान बार्डर के सीमावर्ती गांवों की बात करें तो चुनिंदा गांवों में लगातार ड्रोन की मूवमेंट हो रही है और भारी मात्रा में हैरोइन व हथियारों की रिकवरी की जा रही है। सिटी व देहाती पुलिस की तरफ से भी भारी मात्रा में हैरोइन व हथियार जब्त किए जा रहे हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!