Punjab : हथियार-हैरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jul, 2026 11:10 PM

punjab arms and heroin smuggling gang busted

फाजिल्का पुलिस ने अवैध हथियार और हैरोइन तस्करी के एक बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी पिस्तौल, 6 मैगजीन, 4 कारतूस, 750 ग्राम हैरोइन तथा करीब ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी...

फाजिल्का (लीलाधर): फाजिल्का पुलिस ने अवैध हथियार और हैरोइन तस्करी के एक बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 विदेशी पिस्तौल, 6 मैगजीन, 4 कारतूस, 750 ग्राम हैरोइन तथा करीब ढाई लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने बताया कि डी.एस.पी. गुरिंदरजीत सिंह की निगरानी में जलालाबाद सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव टिवाणा कलां के पास कार्रवाई कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान परमीत सिंह को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ड्रग मनी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि फरीदकोट जेल में बंद साजन इस पूरे नैटवर्क का संचालन कर रहा था।

उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार, बूड़ सिंह, अर्शदीप सिंह, करण, परमजीत सिंह तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!