नशा तस्करों पर गुरदासपुर पुलिस का शिकंजा, बरामद नशीले पदार्थ किए नष्ट

Edited By Kamini,Updated: 14 Jul, 2026 07:14 PM

narcotics destroyed

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा ने नशा नष्टा किया है।

गुरदासपुर (विनोद) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा ने नशा नष्टा किया है। बीते समय में नशा तस्करों व नशा करने वालों से पकड़े गए नशीले पदार्थ को आज पुलिस ने नष्ट किया। इस मौके पर एस.एस.पी. आदित्य व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

इस संबंधी एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर में बीतें समय में भारी मात्रा में हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थ पकड़े गए थे। जिन केसों को अदालतों से निपटारा हो चुका है तथा नशीले पदार्थ को नष्ट करने के लिए सारी प्रक्रिया को पूरा कर उसे नष्ट किया गया। एस.एस.पी. ने बताया कि युद्व नशों के विरूद्व जारी रहेगा। जिला पुलिस गुरदासपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए अभियान अधीन नशा तस्करों, नशा करने वालों सहित छोटे तस्करों के खिलाफ बिना रूके जारी रहेगा। 

एस.एस.पी.आदित्य ने कहा कि स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई करते हुए जहां उनको गिरफ्तार किया जा रहा है वही उनके द्वारा नशा तस्करी से बनाई जयदाद भी अदालती कारवाई पूरी कर तोड़ी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि, यदि किसी के पास नशा तस्करों संबंधी किसी तरह की जानकारी है तो वह पुलिस को सूचित करे, इसे गुप्त रखा जाएगा तथा नशा तस्कर के खिलाफ सख्त कारवाई भी जरूर होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!