पाकिस्तान से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़! 2 किलो हेरोइन और पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Jul, 2026 05:55 PM

drug and arms smuggling module busted 4 accused arrested

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग...

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित नशा और अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के सामने कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर सीमा पार से भेजी गई हथियारों व हेरोइन की खेप को भारतीय सीमा से उठाकर पंजाब के विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से सीमा पार से होने वाली तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशीले पदार्थ किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!