Edited By Kamini,Updated: 27 May, 2022 09:20 PM
जिला कोर्ट काम्पलेक्स में आज शुक्रवार दोपहर को लिफ्ट में वकीलों सहित अन्य लोगों के फंसने की सूचना प्राप्त..........
लुधियाना: जिला कोर्ट काम्पलेक्स में आज शुक्रवार दोपहर को लिफ्ट में वकीलों सहित अन्य लोगों के फंसने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार दोपहर 3.15 बजे की घटना है लिफ्ट में 5 वकीलो सहित 7 लोग फंस गए जिन्हें काफ दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया।
इस घटना की जानकारी उस समय मिली जब लोग ऊपर जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रहे और लिफ्ट काफी समय से नीचे आई हुई थी। जैसे इस बारे बाकी वकीलों को जानकारी मिली तो उन्होंने तुरन्त बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मुश्क्कत के बाद जब लिफ्ट नहीं खुली तो दीवार को तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है लिफ्ट में 5 वकील व 2 क्लर्क मौजूद थे। इस दौरान मौके पर जिले एवं सेशन जज मुनीष सिंघल, सीनियर सब जज हरसिमरनजीत सिंह, एडिशनल सेशन जज राज कुमार पहुंच गए। बताया जा रहा है कि लिफ्ट काफी समय से खराब चली आ रही है इसकी मुरम्मत करवाने वाली है। आए दिन यह खराब हो जाती है। अच्छी बात यह रही कि सातों लोगों की जान बच गई। सभी प्रशासन से लिफ्ट की मुरम्मत के लिए मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here