Edited By Kalash,Updated: 05 Oct, 2026 01:02 PM

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूपिंदर सिंह उर्फ भूप्पी राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूपिंदर सिंह उर्फ भूप्पी राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हथियार बरामदगी से जुड़े करीब तीन साल पुराने मामले में मोहाली अदालत उन्हें बरी कर दिया है। अदालत ने सबूतों के अभाव में के चलते ये फैसला सुनाया है। जांच के दौरान पुलिस यह साबित नहीं कर सकी कि मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के दोनों गैंगस्टरों के साथ कोई आपराधिक लिंक था।
इसके साथ ही अदालत द्वारा इस मामले में सौरव कुमार उर्फ अज्जू, कुषार आशीष रामस्वरूप और शिवराज सैनी को दोषी ठहराया गया है। इसके साथ ही तीनों आरोपियों को 3 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया है। वहीं जुर्माना न देने पर उन्हें 2 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। इस मामले के चौथे आरोपी रणजीत सिंह उर्फ काका की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here