जहरीला पानी पीने से 7 भैंसों की मौत

Edited By swetha,Updated: 18 Sep, 2019 12:12 PM

गांव खोखर के खेतों में थिमिट युक्त जहरीला पानी पीने से गुज्जर परिवार के 2 भाइयों की 7 भैंसों की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टांडा-उड़मुड़(पंडित):गांव खोखर के खेतों में थिमिट युक्त जहरीला पानी पीने से गुज्जर परिवार के 2 भाइयों की 7 भैंसों की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। खोखर निवासी 2 भाइयों बल्ली व बरकत की भैंसों ने चरते वक्त नजदीकी गन्ने के खेत के किनारे बनी हुई छप्पड़ी से थिमिट युक्त जहरीला पानी पी लिया और कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगडऩे शुरू हो गई।

एक-एक कर बल्ली की 5 व बरकत की 2 भैंसों की मौत हो गई।घटनास्थल पर पहुंची पशु अस्पताल की टीम डा. शिवजोत कौर, वैटर्नरी इंस्पैक्टर सुच्चा सिंह व डा. हरकंवलदीप सिंह ने जहरीले पानी के असर से बीमार हुईं 3 अन्य भैंसों को प्राथमिक चिकित्सा दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!