Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jan, 2022 08:37 PM

महानगर में कोरोना का प्रकोप जारी है। आज 6 और मरीज कोरोना वायरस के कारण अकाल मृत्यु का शिकार हुए हैं, जबकि 1263 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
लुधियाना (सहगल) : महानगर में कोरोना का प्रकोप जारी है। आज 6 और मरीज कोरोना वायरस के कारण अकाल मृत्यु का शिकार हुए हैं, जबकि 1263 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मृतक मरीजों में 3 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक-एक मरीज संगरूर, मोगा तथा बठिंडा का रहने वाला है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 1263 मरीजों में 1144 पॉजिटिव मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 119 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 97046 हो गई है। इनमें 2142 मरीजों की मौत हो चुकी है। 506 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में अस्पतालों में 226 मरीज उपचाराधीन है। इनमें 118 जिले के रहने वाले हैं जबकि 108 बाहरी जिलों में राजीव गांधी से संबंधित है। जिले के अलावा बाहरी जिलों आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़कर 12771 हो गई है जबकि मृतक मरीजों की संख्या 1074 हो गई है। निरंतर मरीज आने के कारण एक्टिव मरीजों की संख्या 7113 है। इनमें 6995 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here