पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, तल्हण रोड गोलीकांड के आरोपियों सहित 4 हथियारों सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 18 Apr, 2022 04:24 PM

4 arrested with weapons

4 नौजवानों को हथियार सहित गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है।

जालंधर (सोनू, शौरी): जालंधर देहाती की पुलिस ने 4 नौजवानों को हथियार सहित गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त नौजवानों के खिलाफ डकैती, हत्या और हाईवे पर लूटपाट करने के मामले दर्ज हैं। इन नौजवानों को थाना पतारा की पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। 

जानकारी देते हुए एस.एस.पी. सवपन शर्मा ने बताया कि 16 तारीख़ को तल्हण रोड पर बाइक पर जा रहे भुवनेश्वर कुमार को 3 नौजवानों ने गोली मार दी थी। थाना पतारा की पुलिस ने 48 घंटों में ही इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 नौजवानों को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों से 3 देसी हथियार, वारदात में इस्तेमाल किया वाहन भी बरामद किया गया है। 

पूछताछ में हुए यह खुलासे 
उक्त गिरोह पिछले 2 सालों से होशियारपुर, कपूरथला, फ़िरोज़पुर, लुधियाना, पटियाला और नवांशहर के आम क्षेत्रों में सक्रिय है। उक्त नौजवान 3 सालों से अपने घरों में नहीं रह रहे थे। इसलिए इन्हें ट्रैक करना पुलिस के लिए चुनौती थी। पकड़े गए आरोपियों में साहिल, अवतार और जतीन शामिल हैं, जोकि तल्ल्हण रोड पर गोलीकांड की वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। यह तीनों 18 -20 साल के करीब हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!