जालंधर में कोरोना का जबरदस्त ब्लास्ट, 250 से भी अधिक लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Jan, 2022 05:27 PM

255 people come corona positive in jalandhar

जालंधर में आज कोरोना का जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल......

जालंधर(रत्ता): जालंधर में आज कोरोना का जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 255 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि वीरवार को जिले में ओमिक्रोन का एक और मामला सामने आया था। इसी के साथ 280 लोग भी कोरोना से पीड़ित पाए गए थे। इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीजों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले रोगियों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने काफी रफ्तार पकड़ी है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी बढ़ौतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहन कर रखें और कोरोना गाइडलाइंस की पालना करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!