नवी बुट्टर गैंगस्टर ग्रुप के 2 सदस्य बाइक व पिस्तौल सहित काबू

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2020 09:31 AM

2 members of navi buttar gangster group controlled with bike and pistol

डी.एस.पी. (डी.) दिलबाग की अगुवाई में सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं ने एक गैंगस्टर ग्रुप के 2 सदस्यों को काबू किया है।

जगराओं (भंडारी): डी.एस.पी. (डी.) दिलबाग की अगुवाई में सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं ने एक गैंगस्टर ग्रुप के 2 सदस्यों को काबू किया है।

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज एस.आई. सिमरजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. हरप्रीत सिंह की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ नवी बुट्टर ग्रुप के सरगर्म सदस्य मनिंदर सिंह उर्फ बग्गा वासी लक्खा तथा मनप्रीत सिंह वासी मानूके थाना हठूर को वारदात दौरान छीने मोटरसाइकिल सहित गांव लक्खा से काबू किया है। इनके पास एक पिस्तौल 32 बोर, एक मैगजीन तथा 2 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए है। ये दोनों कुछ दिन पूर्व बुट्टर गांव (मोगा) में हुई फायरिंग में शामिल थे। इनके विरुद्ध थाना हठूर में केस दर्ज किया गया है। इनका 1 अगस्त तक पुलिस रिमांड लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!