पन्नू व सहयोगियों के खिलाफ देशद्रोह व अलगाववाद को लेकर 2 FIR

Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2020 09:15 AM

2 fir against pannu and colleagues

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों (निवारण) कानून के तहत सिख्स फॉर जस्ट्सि (एस.एफ.जे.) के गुरपतवंत सिंह

जालंधर/चंडीगढ़(धवन/ रमनजीत): केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों (निवारण) कानून के तहत सिख्स फॉर जस्ट्सि (एस.एफ.जे.) के गुरपतवंत सिंह पन्नू को वांछित आतंकी घोषित करने के बाद पंजाब पुलिस ने आज उसके व उसके सहयोगियों जिसमें एस.एफ.जे. का सक्रिय सदस्य जोगिन्द्र सिंह गुज्जर भी शामिल है जो फरवरी महीने में इटली से भारत आया था, के खिलाफ अमृतसर तथा कपूरथला में 2 अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने हाल ही में कहा था कि खालिस्तानी समर्थक पन्नू पंजाब में आतंकवाद को प्रोत्साहित कर रहा है तथा उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पन्नू सहित 9 वांछित लोगों को आतंकी घोषित किया। गृह मंत्रालय ने पन्नू को भारत तथा पंजाब के सिख नौजवानों को आतंकवादी बनाने के लिए चलाए जा रहे अलगाववादी अभियान को देखते हुए वांछित आतंकी घोषित किया।

दलित सुरक्षा सेना ने पन्नू व सहयोगियों विरुद्ध दी थी शिकायत
दलित सुरक्षा सेना ने गुरपतवंत पन्नू तथा उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अमृतसर में उसके खिलाफ एफ.आई.आर. नं. 168 दर्ज की गई जिसमें उसे भारतीय संविधान व भारतीय ध्वज को आग लगाते हुए देखा गया तथा वह अन्य को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। देश में पन्नू के कारण अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को भारी ठेस लगी थी।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू तथा उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रिवैंशन ऑफ इंसल्ट टू नैशनल ऑनर एक्ट 1971 के सैक्शन-2, आई.पी.सी. की धारा 504, 124-ए तथा 153-ए के अलावा एस.सी./एस.टी. एक्ट के सैक्शन-3 तथा यू.ए. पी.ए. के सैक्शन-10 (ए) तथा 13 (1) के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

संगठन के सक्रिय सदस्य जोगिन्द्र सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज
दूसरी एफ.आई.आर. जिला कपूरथला के भुलत्थ थाने में फरवरी 2020 में जोगिन्द्र सिंह गुज्जर उर्फ गोगा की एंट्री को लेकर दर्ज की गई। इसमें कहा गया कि पन्नू तथा उसके सहयोगी देशद्रोही व अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्त हैं। एफ.आई.आर. नं. 49 के तहत गैर-कानूनी गतिविधियां (प्रिवैंशन) एक्ट 1967 के सैक्शन-10 (ए) तथा (बी), 11, 13 (1), 17 के तहत जोगिन्द्र सिंह गुज्जर उर्फ गोगा पुत्र अवतार सिंह वासी अकाला तथा अमरीका स्थित पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जोगिन्द्र सिंह एस.एफ.जे. का सक्रिय सदस्य है जिसे 10 जुलाई 2019 को गृह मंत्रालय ने गैर-कानूनी संगठन घोषित किया था। जोगिन्द्र सिंह लगातार पन्नू के साथ सम्पर्क में बना हुआ था तथा वह पंजाब, भारत व अन्य स्थानों से एफ.एस.जे. को वित्तीय सहायता दे रहा था। जोगिन्दर सिंह नवम्बर 2019 में एस.एफ.जे. द्वारा स्विट्जरलैंड में की गई भारत विरोधी कांफ्रैंस में शामिल हुआ था। जोगिन्द्र सिंह व पन्नू दोनों मिलकर भारत विरोधी प्रचार करने में लगे हुए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!