पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल सवार भाकियू के 2 किसान नेता हुए घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Oct, 2021 01:41 PM

2 farmer leaders of bkyu riding a motorcycle were injured due to tree falling

किसान नेता गोरा सिंह ढिल्लवां की गंभीर हालत को देखते राजिंद्रा हस्पताल पटियाला रैफर कर दिया गया है।

तपा मंडी (शाम, गर्ग): बीती रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण ढिल्लवां नजदीक एक पेड़ टूट गया। पेड़ मोटरसाइकिल सवारों पर गिरने के कारण भाकियू (सिद्धूपुर) के सक्रिय नेता गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें अस्पताल तपा में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। भाकियू (सिद्धूपुर) के सीनियर नेता गोरा सिंह ढिल्लवां अपने साथी नछत्तर सिंह के साथ बरनाला रेलवे स्टेशन पर लगे मोर्चों में शामिल होने के बाद गांव ढिल्लवां आ रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो उनके मोटरसाइकिल पर एक पेड़ टूट कर गिर पड़ा।

इस हादसे में वे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का पता लगते ही किसान नेता बूटा सिंह ढिल्लवां, जत्थेबंदी के नेताओं और परिवारिक सदस्यों ने पहुंच कर घायलों को तपा अस्पताल में दाखिल करवाया। किसान नेता गोरा सिंह ढिल्लवां की गंभीर हालत को देखते राजिंद्रा हस्पताल पटियाला रैफर कर दिया गया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!