गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी साथी समेत 2 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2022 09:22 AM

2 arrested including close of gangster goldie brar

सी.आई.ए. स्टाफ और लंबी पुलिस ने लंबी में हत्या मामले में आरोपी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी सहित काबू किया है।

लंबी (जुनेजा): सी.आई.ए. स्टाफ और लंबी पुलिस ने लंबी में हत्या मामले में आरोपी को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी सहित काबू किया है। सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी इंस्पैक्टर राजेश कुमार व लंबी थाने के मुख्य अधिकारी एस.आई. मनिंदर सिंह ने ए.एस.आई. जसविंद्र सिंह व पुलिस पार्टी ने कार्रवाई तहत रमनप्रीत सिंह और निखिल चावला पुत्र बिटू चावला निवासी वार्ड संख्या 15 गली नंबर 5 ब्रदर टेलर गली डबवाली को गिरफ्तार किया है।

रमनप्रीत सिंह के खिलाफ लंबी थाने में विभिन्न धारओं के तहत मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी निखिल चावला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का साथी है, जिसके खिलाफ सिटी डबवाली थाने और तरनतारन में एन.डी.पी.एस. एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मलोट कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने दोनों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!