CP दफ्तर के बाहर 'सूटकेस ड्रामा' पड़ा भारी! 2 पार्षदों समेत 13 नेताओं पर FIR

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2026 04:34 PM

suitcase drama  outside cp s office backfires

पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर कथित 'सूटकेस ड्रामा' कर मां बगलामुखी धाम के महंत पर 3

लुधियाना (राज): पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर कथित 'सूटकेस ड्रामा' कर मां बगलामुखी धाम के महंत पर 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप लगाने के मामले में लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर-5 में 2 मौजूदा पार्षदों, एक पार्षद पति समेत 13 नामजद और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई मां बगलामुखी धाम ट्रस्ट की शिकायत और पुलिस जांच के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि महंत पर लगाए गए 3 करोड़ रुपये की फिरौती और सोने का कड़ा लेने के आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिले। जांच के अनुसार, ये आरोप निराधार पाए गए। एफआईआर में पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा, शवा मल्होत्रा सिम्मू, पार्षद पति जतिंदर गोरैयां समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है।
 
9 जून को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया था प्रदर्शन 
पुलिस के अनुसार, यह पूरा विवाद पहले से दर्ज एक कपड़ा कारोबारी धोखाधड़ी मामले के बाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी रंजिश में 9 जून को आरोपियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, सड़क जाम की और महंत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। मामले की जांच एडीसीपी और एसीपी स्तर की समिति ने की। वीडियो फुटेज, दस्तावेज और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!