पंजाब पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता, हेरोइन-हथियार समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Jun, 2026 11:27 PM

punjab police nab three accused in separate drug and arms cases

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक युवक को देसी पिस्तौल (कट्टा) और दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): डेरा बाबा नानक पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक युवक को देसी पिस्तौल (कट्टा) और दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि थाना डेरा बाबा नानक के एसआई कैलाश चंद्र ने दाना मंडी, डेरा बाबा नानक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी कट्टा (पिस्तौल) और बिना नंबर प्लेट का मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

PunjabKesari

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी गांव समराए, डेरा बाबा नानक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस चौकी धर्मकोट रंधावा के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण निवासी गांव नंगल विज्जवा और रसपाल सिंह निवासी गांव सरफकोट के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल करने हेतु माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!