कार सवार दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 27 Jul, 2026 12:26 PM

two youths in a car arrested with illicit liquor

भैणी मियां खान पुलिस ने  कार सवार दो लोगों को 1,20,000 मि.लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर (विनोद): भैणी मियां खान पुलिस ने  कार सवार दो लोगों को 1,20,000 मि.लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इस बारे में ए.एस.आई.तीर्थ राम ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गांव झंडा मोड़ नानोवाल जिंदर से आरोपी सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुखमन पुत्र किरपाल सिंह निवासी नया बागडिय़ां तथा अरशदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी नारायणगढ़ थाना छाहियाटा जिला अमृतसर को शक के आधार पर कार समेत गिरफ्तार किया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 1,20,000 मि.लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!