सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरी, कंप्यूटर समेत अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2026 02:12 PM

robbery at school

गुरदासपुर के दीनानगर क्षेत्र के गांव सिंघोवाल स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के दीनानगर क्षेत्र के गांव सिंघोवाल स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। चोर स्कूल का लोहे का गेट तोड़कर अंदर घुसे और कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलने पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इसी स्कूल में पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में बार-बार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!