Birthday पार्टी में विदेशी छात्रा से गैंगरेप, 2 विदेशी छात्र गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2026 08:25 AM

gangrape news

खरड़ की एक सोसायटी में बर्थडे पार्टी दौरान लाइबेरिया की छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने

खरड़: खरड़ की एक सोसायटी में बर्थडे पार्टी दौरान लाइबेरिया की छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। मैडीकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने विदेशी छात्रों एजिकिएल और फ्रेक को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पीड़िता लुधियाना की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। आरोपी भी लुधियाना की ही अन्य यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। 29 जून को एजिकिएल के जन्मदिन पर खरड़ में पार्टी रखी थी। आरोपियों ने पीड़िता को भी बुलाया था। लुधियाना से कैब का 2 हजार किराया भी ऑनलाइन भेजा था। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात करीब 12 बजे पार्टी में पहुंची थी। वहां एक युक्ती के कहने पर 'कन्स्ट्रेशन' नामक गेम खेला और बीयर और शराब भी पी। उसकी तबीयत खराब होने पर आराम करने के लिए आरोपी फ्रेक के कमरे में सुला दिया।

तबीयत खराब होने पर ले गए आरोपी के कमरे में
शिकायत के अनुसार रात करीब 3 बजे जब वह अचेत अवस्था में थी, तभी एजिकिएल और फ्रेक कमरे में आए और सहमति के बिना गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसके दोस्त उसे वापस घर ले जाने पहुंचे तो आरोपियों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और काफी देर तक नहीं खोला। अगली सुबह जब पीड़िता को होश आया तो उसके पूरे शरीर में दर्द था। उसने अपने भाई को घटना की जानकारी दी।

बहन को कमरे में ले जाते और दरवाजा बंद करते देखे थे आरोपी : भाई
भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपियों को बहन को कमरे में ले जाते और दरवाजा बंद करते देखा था। उसने बेडशीट को अहम साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 30 जून को 112 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। 1 जुलाई को पीड़िता के मैजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए और डॉक्टरों के विशेष पैनल से मैडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!