पाकिस्तान के 178 यात्री अपने वतन लौटे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 May, 2020 10:28 AM

178 pakistani travelers returned to their homeland

कर्फ्यू और लॉकडाउन में पिछले 2 महीनों से फंसे पाकिस्तान के 178 यात्री बुधवार को अटारी बार्डर के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं।

अमृतसर: कर्फ्यू और लॉकडाउन में पिछले 2 महीनों से फंसे पाकिस्तान के 178 यात्री बुधवार को अटारी बार्डर के रास्ते अपने वतन लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी यात्री अहमदाबाद (गुजरात), औरगांबाद (महाराष्ट्र), उत्तरांचल, मध्य प्रदेश और हैदराबाद से फ्लाइट द्वारा पहले दिल्ली आए। दिल्ली से अमृतसर अटारी बार्डर पर पहुंचे। इन लोगों को केंद्र सरकार की ओर से अटारी बार्डर तक यात्रा करने के लिए कर्फ्यू पास जारी किया गया था।

अटारी बार्डर पहुंचने पर सभी पाकिस्तानी मुसाफिरों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग की गई और इस दौरान सोशल डिस्टैंस का भी पूरा ध्यान रखा गया, क्योंकि पिछली बार भी पाकिस्तान लौटे मुसाफिरों में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसकी जानकारी पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बी.एस.एफ. को दी गई थी। इसके चलते कस्टम, इमीग्रेशन और बी.एस.एफ. के एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रहना पड़ा था।

मास्क और सैनेटाइजर के बिना आई.सी.पी. में नहीं होगी कुलियों की एंट्री
आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर अफगानिस्तान से ट्रकों की आमद होने के चलते बुधवार को कस्टम, एल.पी.ए.आई., सी-डबल्यूसी और बी.एस.एफ में एक सांझी बैठक की गई। इसमें यह फैसला लिया गया है कि आई.सी.पी. के अंदर बिना मास्क और सैनेटाइजर के किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। विशेष तौर पर कुलियों, लेबर, ट्रांसपोर्टर, सी.एच.ए. और नौकर आदि के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके इलावा अफगानिस्तान से आने वाले ट्रकों से अनलोड किए गए सामान को रखने के लिए भी सोशल डिस्टैंस के साथ 2-2 मीटर के गैप में गोले बना दिए गए हैं। कस्टम कमिश्नर दीपक गुप्ता ने बताया कि आई.सी.पी. में सोशल डिस्टैंस की सख्ती से पालना की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!