विवाह समारोह से लौट रहे परिवार के साथ घटा दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Kalash,Updated: 17 Feb, 2026 11:31 AM

road accident

बरनाला–बठिंडा मुख्य मार्ग पर घुड़ैली चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तपा मंडी (गर्ग,शाम): बरनाला–बठिंडा मुख्य मार्ग पर घुड़ैली चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार शर्मा अपने भाई राजीव कुमार शर्मा, पत्नी मीनू कुमारी और पुत्र विवेक शर्मा के साथ नाभा से एक विवाह समारोह में शामिल होकर बठिंडा की ओर लौट रहे थे। जब वे तपा घुड़ैली ओवरब्रिज से नीचे उतर रहे थे, तभी उनकी कार आगे जा रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के थाना प्रभारी गुरबख्श सिंह ने प्रभावित यातायात को बहाल कराया। पुलिस चौकी तपा के सहायक थाना प्रभारी गुरप्यार सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मिनी सहारा क्लब की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में कार बुरी तरह नुकसानी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!