संदिग्धावस्था में 16 वर्षीय लड़की की मौत, कोरोना टैस्ट के लिए सैंपल भेजे लैब में

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Apr, 2020 01:30 PM

16 year old girl died in suspicious condition

गुरुहरसहाय के नजदीक पड़ते गांव जवाए सिंह वाला में एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

गुरुहरसहाय(आंवला): गुरुहरसहाय के नजदीक पड़ते गांव जवाए सिंह वाला में एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव जवाए सिंह वाला की 16 वर्षीय लड़की गांवपिंडी के सरकारी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। उसे पिछले कई दिनों से काफी तेज बुखार था। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उसके परिवार वालों ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां इलाज होने के बाद वह ठीक होकर अपने घर वापस चली गई।

गत 4-5 दिनों से उसे बुखार, खांसी, जुकाम फिर से हो गया था। इलाज के लिए उसे फिरोजपुर के अस्पताल भेजा गया, जिस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार ने लड़की का अंतिम संस्कार उसके गांव में डाक्टरों और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कर दिया। बता दें कि इस संबंधी डाक्टरों ने मृतका का सैंपल लेकर कोरोना के लक्षण संबंधी लैबॉरेटरी भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह कोरोना पीड़ित थी या नहीं। दूसरी ओर इस लड़की की मौत की खबर से शहर और आसपास के गांवों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!