डॉक्टर समेत ट्राईसिटी में 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

Edited By Tania pathak,Updated: 29 Jun, 2020 10:57 AM

15 new corona positive cases have come out in the tricity including doctor

दो दिन पहले गला ख़राब होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन का कोरोना टेस्ट करवाया था और रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई...

चंडीगढ़/मोहाली /पंचकुला /डेराबस्सी /खरड़ (आशीष, पाल, प्रदीप, गुरप्रीत /शशि): रविवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 15 नए केस आए हैं। इनमें चंडीगढ़ से 3, पंचकुला से दो और मोहाली से एक दिन में कोरोना के 10 केस शामिल हैं। पंचकुला के सैक्टर -21 स्थित ऐलकैमिस्ट अस्पताल के डाक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 34 वर्षीय डाक्टर रेल व्यवहार मंशा देवी कॉम्प्लेक्स में रहता है और उस की ड्यूटी अस्पताल के आई.सी.यू. में थी। दो दिन पहले गला ख़राब होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन का कोरोना टेस्ट करवाया था और रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अस्पताल प्रबंधन मुताबिक उनके संपर्क में आए स्टाफ को आईसोलेट कर दिया गया है। सिवल अस्पताल की तरफ से उन के परिवार के भी सैंपल लिए गए हैं। वही सैक्टर -17 पंचकुला की एक 74 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमितआई है। 111 लोग पंचकुला और 53 लोग ओर जिलों से कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब तक 63 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!