जालंधर कैंट में 11वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या

Edited By Mohit,Updated: 28 Sep, 2020 08:03 PM

11th class student murdered in jalandhar cantt

जालंधर कैंट के लालकुर्ती बाजार में 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

जालंधर (महेश): जालंधर कैंट के लालकुर्ती बाजार में 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक का शव घर से ही खून से लथपथ मिला है। मृतक की पहचान अरमान पुत्र देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 

मृतक अरमान का पिता विदेश में रहता है और मां हिमाचल प्रदेश में किसी काम के लिए गई हुई थी। जैसे ही वह घर में आई तो बेटे का शव खून से लथपथ घर में पड़ा हुआ मिला। वह उसे पिम्स में लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्ढा और एस.एच.ओ. जालंधर कैंट रामपाल मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में पता लगा है कि बेरहमी से मारपीट करते हुए अरमान की हत्या की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!