19 करोड़ की हैरोइन सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2021 10:53 AM

1 smuggler arrested with heroin worth 19 crores

थाना खालड़ा की पुलिस ने 1 तस्कर को गिरफ्तार कर 3 किलो 693 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

तरनतारन (रमन): थाना खालड़ा की पुलिस ने 1 तस्कर को गिरफ्तार कर 3 किलो 693 ग्राम हैरोइन बरामद की है। आरोपी के 2 साथी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। फिलहाल तीनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 19 करोड़ रुपए है।


एस.एस.पी. हरविंद्र सिंह विर्क ने बताया कि थाना खालड़ा के एस.आई. सुखदेव सिंह (सी.आई.ए. स्टाफ) अपनी पुलिस पार्टी के साथ संबंधित क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि 3 व्यक्तियों का गिरोह पाकिस्तान के तस्करों के साथ संपर्क कर हैरोइन की खेप मंगवाता है जिसकी सप्लाई बाद में तरनतारन के अलावा जालंधर व अन्य क्षेत्रों में की जाती है।


सूचना के आधार पर एस.आई. सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव नारली पहुंचे जहां केवल सिंह पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार कर बी.एस.एफ. के साथ संपर्क करते हुए सरहद के पास धान के खेतों में दबी 2 बोतलें (जिनमें 3 किलो 693 ग्राम हैरोइन थी) बरामद कीं। केवल सिंह से पूछताछ करने पर बाकी 2 तस्करों की पहचान बलराज सिंह निवासी नारली व अजय सिंह निवासी हवेलियां के रूप में हुई जो मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आरोपी केवल सिंह के खिलाफ थाना खालड़ा व थाना गेट हकीमां अमृतसर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!