धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज, पुलिस ने काबू कर छोड़ा आरोपी

Edited By Kalash,Updated: 01 Oct, 2022 12:12 PM

case registered for doing fraud

स्थानीय पुलिस ने एक लोहा व्यवसायी की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके

मंडी गोबिंदगढ़ (मग्गो): स्थानीय पुलिस ने एक लोहा व्यवसायी की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके आरोपी को काबू करने के बाद छोड़ दिया। अरुण कुमार महाजन निवासी आदर्श नगर मंडी गोबिंदगढ़ ने वरेन्द्रपाल सिंह भुल्लर के विरुद्ध शिकायत दी थी कि आरोपी ने श्री महाजन इंडस्ट्रीज के माध्यम से भुल्लर सीमेंट स्टोर के लिए 7,79,665 रुपए का सरिया खरीदा था जबकि 2,69,453 रुपए का पिछला बकाया था।

आरोपी वरेन्द्रपाल सिंह भुल्लर के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस संबंधी आरोपी वरेन्द्रपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि अरुण कुमार ने उसे कोई माल नहीं भेजा और न ही कोई बकाया देना है। इस संबंधी थाना प्रभारी आकाश दत्ता ने कहा कि वरेन्द्रपाल सिंह भुल्लर को नियम अनुसार उसकी गिरफ्तारी से पहले नोटिस देना था, जिसे फिलहाल नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!