हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 09 Apr, 2026 05:37 PM

4 arrested with heroin and drugs pills

पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में 2 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 90 नशीली गोलियों सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में 2 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 90 नशीली गोलियों सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी नवांशहर में तैनात ए.एस.आई. अजयपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना सिटी नवांशहर से चंडीगढ़ रोड पर बरनाला गेट से होते हुए गांव सलोह की ओर जा रही थी कि मार्ग में सामने की ओर एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया।

जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा पारदर्शी लिफाफा सड़क किनारे फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवीर लाल उर्फ जससा बाबा पुत्र नरिन्दर कुमार निवासी गांव सलोह के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना मुकंदपुर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 40 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी एस.एच.ओ.एस.आई. महिन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशुतोष तिवारी पुत्र सुदामा निवासी मुकंदपुर के तौर पर हुई है। एस.एच.ओ. ने बताया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. सहित 3 विभिन्न मामले दर्ज है। एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन्दर सिंह उर्फ इंदू पुत्र कशमीर सिंह निवासी बेला ताजोवाल थाना काठगढ़ के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना काठगढ़ की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. राम शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव पनियाली कला थाना काठगढ़ के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी एन.डी.पी.एस. तहत आधी दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि चारों मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!