नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित 2 गिरफ्तार, मामले दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 14 Jul, 2024 06:13 PM

2 arrested with narcotic capsules and tablets

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले नशीले कैप्सूल तथा गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले नशीले कैप्सूल तथा गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी नवांशहर में तैनात ए.एस.आई. रछपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में जब बाईपास महालों के नजदीक पहुंची तो सामने की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा पारदर्शी मोमी लिफाफा सड़क के किनारे फैंक कर खिसकने का प्रयास करने लगा।

पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर प्रयुक्त होने वाली 30 गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनीष कुमार उर्फ आरची निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों एन.डी.पी.एस.के 5 मामले दर्ज है। 

एक अन्य मामले में थाना काठगढ की पुलिस ने नशे के 30 कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एस.आई.पूर्ण सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पाटी हाई टैक नाका आंसरों में मौजूद थी कि पैदल आ रहा एक युवक को जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया द्वारा सड़क किनारे फैंके लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 30 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!