सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा,पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे हथियार

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2022 08:50 AM

sidhu moosewala murder case

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 2 शूटरों और एक अन्य की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 2 शूटरों और एक अन्य की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शूटरों ने जिन हथियारों का मूसेवाला की हत्या के लिए इस्तेमाल किया था वे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे।प्रियव्रत उर्फ फौजी को ये हथियार ड्रोन के जरिए उपलब्ध करवाए गए थे।

इन हथियारों में 8 ग्रेनेड, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, 9 इलैक्ट्रिक डैटोनेटर और एक ए.के.-47 शामिल थी। एक मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि प्रियव्रत को कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अप्रैल में 4 लाख रुपए देकर हायर किया था। प्रियव्रत ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक हत्या के केस में जब वह फरार था तो वह अपने एक पुराने साथी मोनू डागर के जरिए गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया था। एक अन्य शूटर शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी बराड़ डागर के संपर्क में आया था।

प्रियव्रत की एप के जरिए गोल्डी बराड़ से बात हुई थी और मूसेवाला की हत्या के लिए एक बड़ी धनराशि की पेशकश की गई थी। गोल्डी बराड़ ने उसे हथियार, अन्य शूटर और रहने-खाने का इंतजाम करने का काम सौंपा था। प्रियव्रत उर्फ फौजी पुणे के एक आर्मी स्कूल का स्टूडैंट रहा है। ड्रग्स की लत की वजह से वह अपराध जगत से जुड़ गया। प्रियव्रत ने खुलासा किया कि वह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में पंजाब में था और एक गांव में किराए के मकान में रहा। इस दौरान उसने सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी भी करवाई थी और मूसेवाला के गार्डों से भी बातचीत की थी।  प्रियव्रत ने बताया कि 27 मई को भी मूसेवाला अपनी एस.यू.वी. में बिना सुरक्षा कर्मियों के अपने घर से निकले थे लेकिन उस वक्त शूटर तैयार नहीं थे। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!