विभागीय पत्रों पर स्कूल प्रमुखों द्वारा करवाई न करने पर सेक्रेटरी एजुकेशन ने लिया संज्ञान

Edited By Vicky Sharma,Updated: 16 Jan, 2021 04:33 PM

secretary education took cognizance of the departmental letters

शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में जारी पत्रों पर स्कूल प्रमुखों द्वारा कार्यवाही ना किये जाने पर सेक्रेटरी एजुकेशन कृष्ण कुमार ने संज्ञान लिया है। इस सम्बन्ध में जारी पत्र में कहा गया है कि यह बात नोटिस में आई है कि कुछ पत्र...

लुधियाना (विक्की) : शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दिशा निर्देशों के सम्बन्ध में जारी पत्रों पर स्कूल प्रमुखों द्वारा कार्यवाही ना किये जाने पर सेक्रेटरी एजुकेशन कृष्ण कुमार ने संज्ञान लिया है। इस सम्बन्ध में जारी पत्र में कहा गया है कि यह बात नोटिस में आई है कि कुछ पत्र जिला शिक्षा अधिकारीयों और स्कूल प्रमुखों को संबोधित करते हुए जारी किये जाते हैं, लेकिन स्कूल प्रमुख को कई बार इस बात की शंका रहती है कि इन पत्रों पर जब तक जिला शिक्षा अधिकारी दरवार एंड्रोसमेंट नही लगाया जाता, तब तक स्कूल प्रमुखों द्वारा इन पत्रों पर कोई करवाई नहीं की जाती है।
इस सम्बन्ध में सेक्रेटरी एजुकेशन कृष्ण कुमार ने कहा है कि हेड ऑफिस द्वारा जो पत्र सीधे तौर पर जिला शिक्षा अधिकारीयों और स्कूल प्रमुखों दोनों को ही संबोधित करते हुए जारी किए जाते हैं, उन पत्रों पर कार्यवाही करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अलग तौर पर एंड्रोसमेंट लगाने की जरूरत नहीं है और स्कूल प्रमुखों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एंड्रोसमेंट लगाने के सम्बन्ध में प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। स्कूल प्रमुख सभी पत्रों पर लिखे दिशा निर्देशों पर अपनी सूझ बूझ के अनुसार कार्यवाही करना यकीनी बनायेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!