Punjab Top 10: 'आप' सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा वहीं पंजाब में एक और पूर्व मंत्री की बारी, फंस सकता है विजिलेंस के शिकंजे मे, पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jun, 2022 10:38 PM

punjab top 10

पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल सड़कों पर उतरने जा रही है।

जालंधर:  पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल सड़कों पर उतरने जा रही है। भाजपा की पंजाब इकाई ने राज्य में बढ़ रही लूटपाट व हत्याओं की घटनाओं को देखते 13 जून को पंजाब सरकार को घेरने का मन बनाया है। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

'आप' सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पंजाब भाजपा, उठाए जाएंगे ये मुद्दे
पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी कल सड़कों पर उतरने जा रही है। भाजपा की पंजाब इकाई ने राज्य में बढ़ रही लूटपाट व हत्याओं की घटनाओं को देखते 13 जून को पंजाब सरकार को घेरने का मन बनाया है। पंजाब भाजपा की हुई एक विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के कई नेता व वर्कर शामिल होंगे।  

in a horrific road accident in punjab 4 people died

पंजाब में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, सड़क पर बिछीं लाशें, कई घायल
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार दिल्ली-अमृतसर नैशनल हाईवे पर घटे एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत व कईयों के घायल होने की सूचना मिली है। एक ट्रक व गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हुई है, जिस कारण कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

शादी का पवित्र रिश्ता तार-तार, साथ निभाने वाली पत्नी ने ही रच डाली ये साजिश
जिला शहरी पुलिस के अधीन थाना छहर्टा की पुलिस ने रविवार तडक़े 3:15 बजे हरकिशन नगर में गोली कांड के दौरान हुए अंधे कत्ल का मात्र 12 घंटे में ही हल कर दिया है। इस गोलीकांड के दौरान विगत कुछ दिनों पहले ही दुबई से आए ट्रक ड्राईवर हरिमंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस अंधे कत्ल की मास्टर मांइड मृतक हरिंदर सिंह की ही कलयुगी पत्नी सतनाम कौर निकली। 

धर्मसोत, गिलजियां और बाजवा के बाद अब इस पूर्व मंत्री की बारी, फंस सकता है विजिलेंस के शिकंजे में
पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के बाद अब पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर गाज गिरने...

पंजाब के 8 पूर्व विधायकों खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी, जानें पूरा मामला
पंजाब के 8 के करीब पूर्व विधायकों खिलाफ जल्दी ही केस दर्ज किया जा सकता है। दरअसल इन विधायकों पर सरकारी फ्लेटों पर नाजायज तौर पर कब्जा करने के आरोप हैं और विधायकों की तरफ से फ्लेटों का कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके लिए इन्हें लगातार नोटिस भेजा जा रहा है।  

 24 घंटे में फिर दूसरी बार गोलियों से दहला पंजाब का यह शहर, दुबई से लौटे युवक की हत्या
अमृतसर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति पूरी तरह से दयनीय बन चुकी है। आए दिन ही फायरिंग की वारदातें बढ़ती ही जा..

success of the police in the murder case

घर से लापता हुए युवक की खून से लथपथ मिली कार, फैली सनसनी
पटियाला में एक युवक के घर से लापता होने का मामला सामने आया है, जिसकी गाड़ी तो खून से लथपथ बरामद कर ली गई है, परन्तु युवक की लाश अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामलाः SIT ने किए सनसनीखेज खुलासे
मूसेवाला हत्याकांड के 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं जबकि पुलिस बारीकी से इस मामले की जांच में...

 पंचायत मंत्री धालीवाल को कोर्ट ने जारी किए समन, दिया यह आदेश
मान सरकार नाजायज कब्जे छुड़वाने को लेकर लगातार सक्रिय है जिसके चलचे पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने...

 पंजाब सरकार द्वारा पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग की दाल की खरीद शुरू
किसानों को फसलों में विभिन्नता के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी आमदन में वृद्धि करने के लिए पंजाब सरकार ने...

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!