नशीली गोलियों व ड्रग मनी सहित 3 काबू

Edited By swetha,Updated: 27 Feb, 2020 09:56 AM

police arrest 3 with drug pills and drug money

पुलिस ने 3 व्यक्तियों को काबू करके उनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की। जानकारी देते सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के इंचार्ज तरलोचन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित कोटकपूरा बाईपास पर जा रहे थे।

मोगा(आजाद): पुलिस ने 3 व्यक्तियों को काबू करके उनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की। जानकारी देते सी.आई.ए. स्टाफ मोगा के इंचार्ज तरलोचन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित कोटकपूरा बाईपास पर जा रहे थे।

इस दौरान शक के आधार पर जब एक्टिवा स्कूटरी सवार अमनदीप सिंह निवासी अमृतसर रोड मोगा व जगतार सिंह निवासी बेदी नगर को रोका तो उनसे 8 हजार नशीली गोलियों सहित 40 हजार रुपए बरामद किए गए जो उन्होंने गोलियों की बिक्री करके एकत्रित किए थे। दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इसी तरह थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित धर्मकोट में गश्त कर रहे थे, तो शक के आधार पर जसविन्द्र सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव नूरपुर हकीमां को रोका, जो बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर था। उसकी तलाशी लेने पर 560 नशीली गोलियां बरामद की तथा 100 रुपए भारतीय करंसी भी मिली। कथित आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!