ड्यूटी में कोताही करने पर मोगा के 17 पुलिस कर्मी जबरदस्ती रिटायर

Edited By swetha,Updated: 10 Aug, 2019 10:12 AM

moga 17 police employee retire

जिला पुलिस द्वारा आज ड्यूटी में कोताही करने वाले 7 सहायक थानेदारों, 4 हवलदारों तथा 6 सिपाहियों सहित 17 पुलिस कर्मियों को जबरदस्ती रिटायर्ड करने का मामला सामने आया है।

मोगा(आजाद):जिला पुलिस द्वारा आज ड्यूटी में कोताही करने वाले 7 सहायक थानेदारों, 4 हवलदारों तथा 6 सिपाहियों सहित 17 पुलिस कर्मियों को जबरदस्ती रिटायर्ड करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जिला मोगा के एस.पी.एच. रतन सिंह बराड़ ने बताया कि पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने पंजाब के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया था कि वे अपने-अपने जिले में पंजाब पुलिस ज्वाइन करने से लेकर आज तक ड्यूटी के दौरान मुलाजिमों द्वारा की गई कोताहियों के संबंध में बारीकी से जांच करें, ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सके।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह बाजवा ने एस.पी.एच. रतन सिंह बराड़, डी.एस.पी. जसपाल सिंह ढिल्लों तथा डी.एस.पी.एच. वरिन्द्र सिंह की एक टीम  गठित की। टीम द्वारा जब जिले के मुलाजिमों का रिकार्ड चैक किया गया, तो 17 पुलिस मुलाजिमों के रिकार्ड की  जांच करने पर पता चला कि इनमें से 10 पुलिस मुलाजिम ऐसे हैं जो ड्यूटी के दौरान  गैर हाजिर या शराब पीकर  ड्यूटी करते पाए गए, जबकि 7 मुलाजिमों के शारीरिक  अंग पूरी तरह से काम नहीं  कर रहे थे। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक को भेजी। उक्त रिपोर्ट के आधार पर 17 पुलिस मुलाजिमों में जिनमें 7 सहायक थानेदार, 4 हवलदार तथा 6 सिपाही शामिल हैं, को रिटायर्ड कर दिया गया।

ये मुलाजिम किए रिटायर्ड

  •   सहायक थानेदार (लोकल रैंक) कुलवंत सिंह जो लुधियाना देहाती के एस.एस.पी. संदीप गोयल के साथ हैं।
  •  सहायक थानेदार (लोकल रैंक) जरनैल सिंह हाईवे पैट्रोङ्क्षलग मोगा।
  •  सहायक थानेदार (लोकल रैंक) ङ्क्षछदरपाल सिंह टोल-प्लाजा मोगा।
  •  सहायक थानेदार (लोकल रैंक) हरमेल सिंह गार्ड डी.सी. कार्यालय मोगा।
  •  सहायक थानेदार (लोकल रैंक) लखवीर सिंह पुलिस थाना चडि़क।
  •  सहायक थानेदार (लोकल रैंक) सुरिन्द्र कुमार ट्रैफिक स्टाफ मोगा।
  •  सहायक थानेदार (लोकल रैंक) जरनैल सिंह थाना कोटईसे खां।
  •  हवलदार महेन्द्र सिंह क्यू.आर.टी.।
  •   हवलदार बलजिन्द्र सिंह हाईवे पैट्रोलिंग मोगा।
  •  हवलदार चरनजीत सिंह सी.आई.ए. स्टाफ मोगा।
  •   हवलदार कुलवंत सिंह थाना अजीतवाल।
  •   सीनियर सिपाही गुरदेव सिंह नाका लौहारा चौक सिटी मोगा।
  •  सीनियर सिपाही दविन्द्र सिंह पुलिस चौकी कमालके।
  •   सिपाही चरनजीत सिंह ट्रैफिक स्टाफ बाघापुराना।
  •  सिपाही हरदीप सिंह पुलिस लाइन मोगा।
  •   सिपाही बलविन्द्र सिंह थाना अजीतवाल।
  •  सिपाही शीशम सिंह पी.सी.आर. साऊथ मोगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!