एक किलो अफीम सहित 2 तस्कर काबू, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2023 10:50 AM

2 smugglers arrested with one kg of opium

दो तस्करों को काबू करके उनसे एक किलो अफीम बरामद की जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए के करीब बताई जा रही है

मोगा : अफीम तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय सफलता मिली, जब सी.आई.ए. स्टाफ मोगा ने दो तस्करों को काबू करके उनसे एक किलो अफीम बरामद की जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक जे. ऐलनचेलियन ने बताया कि एस.पी.आई. अजयराज सिंह के नेतृत्व में जब सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह, सहायक थानेदार केवल सिंह तथा सहायक थानेदार अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित बुघीपुरा चौंक के पास मौजूद थे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि रंजीत निवासी गांव कितलाना तथा वरिन्द्र दईया निवासी गांव पुरा (जिला भवानी) हरियाणा अफीम तस्करी का धंधा करते हैं और मोगा इलाके में आज अफीम सप्लाई देने के लिए आ रहे हैं। जब पुलिस पार्टी गश्त करती हुई तलवंडी भंगेरियां पुल के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी को देखकर दोनों कथित तस्करों ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस पार्टी ने उन्हें दबोच लिया और उनके पास से एक किलो अफीम बरामद की गई। जिनके खिलाफ थाना मैहना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। सी.आई.ए. प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि कथित तस्करों से पूछताछ दौरान पता चला कि वह उक्त अफीम राजस्थान से लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि कथित तस्करों से और भी कई अफीम तस्करी के अहम सुराग मिलने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!