Edited By Urmila,Updated: 19 Aug, 2022 02:39 PM

ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की।
लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जेल बी.के.यू. बैरक में एक कैदी ने किया आत्महत्या करने का प्रयास किया।
कैदी की इस चाल को देख अन्य कैदियों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी जेल अधिकारियों को मिलने के बाद उक्त कैदी को तत्काल जेल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here