Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2026 12:13 PM

पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना सराभा नगर के प्रभारी (SHO) का तबादला कर दिया गया है।
लुधियाना (राज): पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना सराभा नगर के प्रभारी (SHO) का तबादला कर दिया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, थाना सराभा नगर के मौजूदा SHO इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह का कल रात तबादला कर दिया गया, जबकि उनकी जगह पर अब इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह को थाना सराभा नगर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त SHO इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने कहा है कि इलाके में गश्त बढ़ाने, स्नैचिंग व चोरी की वारदातों पर नकेल कसने और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here