नगर निगम में ठेकेदारों के बाद अब पुराने डाटा एंट्री आप्रेटरों की हो सकती है छुट्टी, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jun, 2022 03:29 PM

older data entry operators may now be discharged

नगर निगम में कांग्रेस नेताओं के करीबी ठेकेदार की तरह पुराने डाटा एंट्री आप्रेटरों की भी छुट्टी हो सकती है, जिसके तहत नई कंपनी द्वारा शर्तों के साथ आवेदन मांगे गए हैं।

लुधियाना (हितेश): नगर निगम में कांग्रेस नेताओं के करीबी ठेकेदार की तरह पुराने डाटा एंट्री आप्रेटरों की भी छुट्टी हो सकती है, जिसके तहत नई कंपनी द्वारा शर्तों के साथ आवेदन मांगे गए हैं।

यहां बताना उचित होगा कि फर्जी दस्तावेजों के दम पर डाटा एंट्री आप्रेटर लगाने का टैंडर हासिल करने वाले कांग्रेस नेताओं के करीबी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की बजाय करीब तीन साल से एक के बाद एक करके कई बार एक्सटैंशन दी जा रही थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने दबाब मानने की बजाय उक्त ठेकेदार का टैंडर रद्द करके नई कंपनी को डाटा एंट्री आप्रेटर लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इस कंपनी द्वारा जुलाई से काम शुरू किया जाएगा जिससे पहले स्टाफ रखने के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंधी लगाई गई शर्तों से साफ हो गया है कि नगर निगम में लंबे समय से काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों की छुट्टी हो सकती है जिन पर लोगों को परेशान करने व करप्शन के आरोप लग चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!