सड़क हादसे में गई इकलौता बेटे की जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2021 02:59 PM

of the only son involved in a road accident jaan

माछीवाड़ा कुहाड़ा रोड पर स्थित गांव भमा कलां नजदीक स्कूल से आ रहे विद्यार्थी की सड़क हादसे मौत हो गई।

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): माछीवाड़ा कुहाड़ा रोड पर स्थित गांव भमा कलां नजदीक स्कूल से आ रहे विद्यार्थी की सड़क हादसे मौत हो गई। मृतक की पहचान युवराज सिंह (13) पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी राइयां के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका लड़का जवराज सिंह एक प्राइवेट स्कूल में विद्यार्थी है। 14 अक्तूबर को स्कूल की वैन छूट जाने से अपने मोटरसाइकिल से पढ़ने चला गया था। स्कूल से छुट्टी के उपरान्त जब युवराज सिंह घर आ रहा था तो गांव भमा के नजदीक चर्च घर के पास उसके मोटरसाइकिल का अगला टायर खड्डे में फंस गया और गिरने से उसके सिर पर चोट लग गई। 

घटना की सूचना मिलते ही युवराज सिंह माछीवाड़ा के प्राइवेट अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिकत उपचार देने के बाद उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया। एम्बुलैंस द्वारा यवराज को लुधियाना ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार के साथ-साथ पुरे गांव में शोक लहर छा गई। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!