श्रीलंका में छाई लुधियाना की प्रोफैसर, दुनिया के दिग्गज वैज्ञानिकों के साथ किया काम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2026 05:37 PM

ludhiana professor shines in sri lanka

डॉ. गुरप्रीत कौर, प्रोफेसर, गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने श्रीलंका के पेराडेनिया विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला “उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग: आणविक निदान, तुलनात्मक जीनोमिक्स एवं फाइलोजेनेटिक्स” में...

लुधियाना :  डॉ. गुरप्रीत कौर, प्रोफेसर, गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने श्रीलंका के पेराडेनिया विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला “उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग: आणविक निदान, तुलनात्मक जीनोमिक्स एवं फाइलोजेनेटिक्स” में  विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस कार्यशाला का आयोजन इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी के मार्गदर्शन में वेटरनरी पैथोबायोलॉजी विभाग, फैकल्टी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन एंड एनिमल साइंस द्वारा किया गया था। 

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के प्रो. मैल्कम जोन्स, अमेरिका की लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. उदेनी बी. आर. बालासूरिया तथा ऑस्ट्रिया के यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के डॉ. हंस-पीटर फूहरर के साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया। डॉ. कौर ने सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक सत्रों का संचालन कर वैज्ञानिक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
इस कार्यशाला में मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत तथा श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों तथा आयोजकों ने वेटरनरी विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ द्वारा दिए गए व्याख्यानों और व्यावहारिक प्रदर्शनों की सराहना की। 

कार्यशाला के दौरान आणविक निदान, रोग निगरानी, विकासवादी विश्लेषण तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण गतिविधियों में नवीनतम प्रगति पर वैज्ञानिक चर्चाएं की गईं। इसके साथ ही भविष्य में अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई। उपेक्षित रोगों के विषय में चर्चा करते हुए डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल उप-कुलपति ने डॉ. गुरप्रीत कौर तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास दोनों विश्वविद्यालयों के बीच भविष्य में अनुसंधान एवं शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ कर सकते हैं। कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस के डीन डॉ. स्वर्ण सिंह रंधावा ने भी डॉ. कौर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस प्रतिष्ठित पहचान के लिए बधाई दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!