लूटपाट व छीना-झपटी करने वाले 2 काबू, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 01 Apr, 2023 10:38 AM

2 arrested for looting and snatching case registered

लूटपाट व छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को थाना टिब्बा की पुलिस ने काबू किया है

लुधियाना : लूटपाट व छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को थाना टिब्बा की पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह निवासी राजू कालोनी व जोगिन्द्रपाल फिरोजपुरिया निवासी स्वतंत्र नगर के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से 2 मोबाइल, एक एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल व तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।

जांच अधिकारी लखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं जिन्हें पुलिस ने गोपाल नगर के निकट से काबू किया है। पुलिस को आरोपियों से मोबाइल व चोरी की एक्टिवा, मोटरसाइकिल व तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशा पूर्ति के लिए आरोपी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!