हरिद्वार से आने वाली देहरादून एक्सप्रैस 11 घंटे लेट, शताब्दी समेत कई अन्य ट्रेनें भी पहुंची लेट

Edited By swetha,Updated: 20 Aug, 2019 10:52 AM

train late

लगातार हो रही बरसात की वजह से सभी दरिया उफान पर हैं। पंजाब सहित कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं जिस कारण रैड अलर्ट घोषित किया गया है।

जालंधर(गुलशन): लगातार हो रही बरसात की वजह से सभी दरिया उफान पर हैं। पंजाब सहित कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं जिस कारण रैड अलर्ट घोषित किया गया है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। रेलवे विभाग ने सावधानी के तौर पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों की स्पीड को भी काफी कम कर दिया गया है, जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

 

सोमवार को हरिद्वार से चलकर अमृतसर की ओर आने वाली देहरादून एक्सप्रैस 14631 अपने निर्धारित समय 11 घंटे की देरी से चल रही थी। इसके अलावा नंगल डैम एक्सप्रैस ढाई घंटे, हावड़ा एक्सप्रैस 2 घंटे, दादर एक्सप्रैस 1 घंटा, शताब्दी एक्सप्रैस और शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस करीब आधे घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। इनके अलावा अहमदाबाद-जम्मू तवी-अहमदाबाद एक्सप्रैस 19223/19224 को भी फिरोजपुर की बजाए वाया जालंधर कैट होते हुए चलाया गया। बिना पूर्व सूचना के इन ट्रेनों के रूट बदलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को जानकारी देने के लिए इस संबंध में पूछताछ केंद्र से बार-बार अनाऊंसमैंट की जाती रही। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!