कश्मीर से चूरा-पोस्त जालंधर लाकर बेचने वाला तस्कर काबू

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2019 09:40 AM

smuggler arrest

सी.आई.ए. स्टाफ देहात की पुलिस ने सूचना के आधार पर कश्मीर से चूरा-पोस्त लाने वाले व्यक्ति को काबू कर उससे 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है।

जालंधर(शौरी): सी.आई.ए. स्टाफ देहात की पुलिस ने सूचना के आधार पर कश्मीर से चूरा-पोस्त लाने वाले व्यक्ति को काबू कर उससे 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। 

डी.एस.पी. अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ में तैनात सब-इंस्पैक्टर निर्मल सिंह को सूचना मिली कि बलदेव सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव गिल पत्ती निकट आटा चक्की जमशेर जोकि ट्रक चलाने का काम करता है, श्रीनगर से चूरा-पोस्त लाकर जालंधर सप्लाई करने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे नाके पर 20 किलो चूरा-पोस्त के साथ काबू किया और पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को अपने घर के पास खाली प्लाट में खड़े ट्रक से 60 किलो चूरा-पोस्त भी बरामद करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!