245 ग्राम हैरोइन समेत एक व्यक्ति काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Nov, 2019 10:41 AM

one person arrested with 245 grams of heroin

आदमपुर पुलिस ने 245 ग्राम हैरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है।

आदमपुर(रणदीप): आदमपुर पुलिस ने 245 ग्राम हैरोइन समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। थाना प्रभारी आदमपुर सब-इंस्पैक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि थाना आदमपुर के ए.एस.आई. सुखविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी समेत जंडूसिंघा टी. प्वाइंट पर विशेष नाकाबंदी की हुई थी तो सामने से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राजवीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी भाई घनैइया जी गुरुद्वारा तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है। आदमपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!